फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: पीएम की जनसभा में काशी के हर विधानसभा क्षेत्र से आएंगे कार्यकर्ता, तैयारी शुरू

Mon, 21 Jul 2025 03:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पीएम मोदी दो अगस्त को काशी आएंगे। इसे लेकर प्रशासन से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। पीएम के जनसभा में काशी के हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता आएंगे। 
विज्ञापन
PM Modi In Varanasi - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कालिका धाम में होने वाले दौरे को लेकर रविवार को भाजपा नेताओं ने निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, पार्किंग, हैलीपेड और रास्तों को देखा। साथ ही ग्रामीणों से भी संपर्क किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दिवसीय वाराणसी दौरा है।

विज्ञापन


पीएम सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कालिका धाम क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी पीएम संसदीय क्षेत्र के लोगों को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। बताया कि जनसभा स्थल पर जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से जमीन को समतल करने का कार्य शुरु हो गया है। 

इसे भी पढ़ें; काशी में बाढ़ की तस्वीरें: मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोला पुरकर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें