उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम के प्रस्तावित वाराणसी आगमन पर होने वाले विशाल महिला सम्मेलन के लिए जिले के बीस मंडलों में बैठकों का क्रम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि जब से पीएम के वाराणसी आगमन की सूचना आई है, तब से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काशी की जनता में भी भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस बार बरेका में प्रस्तावित विशाल महिला सम्मेलन को लेकर वाराणसी महानगर के तेरह मंडलों में बैठकों का क्रम शुरू हो चुका है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, बाल आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, पूजा दीक्षित, खुशबू सिंह, विनीता सिंह, श्रीप्रकाश शुक्ला, नवरतन राठी, पियूष वर्धन सिंह, अरविंद पांडेय, देवेंद्र मौर्य, आभास आदि शामिल रहे।