बरेका में हेलिपैड बनाते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
गेस्ट हाउस के कमरा नं 12 और 13 सजाए जा रहे
रात्रि विश्राम के मद्देनजर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 12 व 13 को सजाया जा रहा है। सोमवार की रात्रि में एएसपीजी के साथ डीआरएम भी डटे रहे। बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर लगी एक्सरे मशीन हटाई गई है। बरेका परिसर के अंडरपास, हेलिपैड मैदान और गेस्ट हाउस सभी जगहों पर प्रधानमंत्री के अगवानी की तैयारी जमकर हो रही है। सिनेमा हॉल मैदान के प्रमुख द्वार का रंग-रोगन कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को बरेका में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। संगठन की ओर से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक सूची भी तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री बिहार चुनाव पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके अलावा जिले के अफसर महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जैसे रोपवे और स्टेडियम समेत अन्य प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री इन प्रोजेक्ट की जानकारी लेंगे।