फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी आएंगे पीएम मोदी: कैंट स्टेशन परिसर में हो सकती है जनसभा, दो हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे

Sun, 12 Mar 2023 10:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  करीब चार महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर  24 मार्च को वाराणसी आएंगे। इस दौरे में पीएम जनता को करीब दो हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। आगामी निकाय चुनाव को ध्यान रखते हुए भाजपा शहर में ही जनसभा कराने के पक्ष में है। 
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को वाराणसी की जनता को करीब दो हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक जो तैयारी की है, उसके मुताबिक, प्रधानमंत्री कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में ही देश की पहली पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में ही प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, जनसभा के लिए काशी विद्यापीठ और संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित ग्राउंड के विकल्प पर भी मंथन चल रहा है।
प्रधानमंत्री करीब चार महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर वाराणसी आएंगे। आगामी निकाय चुनाव को ध्यान रखते हुए भाजपा शहर में ही जनसभा कराने के पक्ष में है।

रोपवे की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

इसी लिहाज से रेलवे स्टेशन परिसर का विकल्प रखा गया है। यह भी तय हुआ कि कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में ही रोपवे की आधारशिला रखी जाएगी।

विज्ञापन

पार्किंग एरिया समाहित करते हुए पूरे परिसर में जनसभा कराने की संभावनाओं पर लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट भी मांगी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मार्च तक पीएम के दौरे की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी।
पढ़ें: PM Modi करेंगे उद्घाटन: दुनिया को क्षय रोग उन्मूलन की नई राह दिखाएगा बनारस, 24 से 26 तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी शिलान्यास संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजातालाब के गंजारी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी शिलान्यास कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। स्टेडियम के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 30 हजार दर्शकों की क्षमता का बनाया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें