फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: बरेका में आएंगी 40 हजार महिलाएं, पीएम को सुनेंगी; सीएम बोले- पानी, छांव के इंतजाम करें

Wed, 22 Apr 2026 09:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री के काशी आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूबे के मुखिया सीएम योगी ने व्यवस्था की जानकारी ली। अपने दाैरे के दाैरान उन्होंने अफसरों को महिलाओं की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
बरेका मैदान में तैयारियों को परखते सीएम योगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Varanasi Visit: बरेका में 28 अप्रैल को प्रस्तावित महिला सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें वाराणसी के आठ विधानसभा क्षेत्रों की 40 हजार से ज्यादा महिलाएं हिस्सा लेंगी। हर मंडल से 500 महिलाओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन


बाबतपुर से बरेका तक इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी भाजपा के महिला मोर्चा को दी गई है। कार्यक्रम में  सिर्फ महिलाएं हिस्सा लेंगी। गर्मी को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी महिलाओं के लिए पानी और छांव के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। 

कूलर, पंखा के अलावा मिस्ट की भी व्यवस्था की जाए। जनप्रतिनिधियों को महिला मोर्चा की मदद करने को कहा गया है ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन की तैयारी कर रही निगरानी कमेटी के सदस्यों से सर्किट हाउस में बात की है। विधानसभा क्षेत्रों की वरिष्ठ महिला नेताओं से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हीं बच्ची को चाॅकलेट देते सीएम योगी। - फोटो : संवाद
जुलाई में पूरा कराएं गंजारी स्टेडियम का निर्माण 
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तेजी से कराया जाए। इसे जुलाई के पहले सप्ताह में पूरा कराने का लक्ष्य है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रीट डॉग और छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थलों में रखा जाए। 

मुख्यमंत्री ने दर्शन के बाद बहनों को दुलारा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। कालभैरव मंदिर से दर्शन कर निकले, तो माला-फूल बेचने वाले की दुकान पर बैठी बिटिया को देखा और पास बुलाकर दुलारा। वहां कौतूहल में उसकी बड़ी बहन भी मुख्यमंत्री के सामने आ गई। इस पर मुख्यमंत्री ने बहनों को दुलारते हुए पुचकारा और स्कूल जाने के बाबत पूछा। साथ ही आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें