फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद आरोपी भूमिगत, नहीं लग रहा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फर्जी कागजात की मदद से प्रधानमंत्री के नाम से आदर्श नरेंद्र दामोदर दास मोदी जनकल्याणकारी ट्रस्ट का पंजीकरण कराने के मामले में वांछित सात नामजद आरोपी भूमिगत हो गए हैं। साथ ही उनके करीबियों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। कैंट थाने की पुलिस आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर उन तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दुर्गाकुंड क्षेत्र के कबीर नगर स्थित दयाल टॉवर निवासी अजय पांडेय, उसके चाचा और एक दोस्त को कैंट थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। अजय पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों की मदद से उप निबंधक कार्यालय सदर द्वितीय के यहां से प्रधानमंत्री के नाम से ट्रस्ट रजिस्टर्ड कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकरण में कैंट थाने में अजय सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों में से अविनाश सिंह, रंजीता सिंह, अनिल, प्रिया श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, सोनू गुप्ता और प्रदीप कुमार सिंह की तलाश है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश देने के साथ ही सर्विलांस की मदद से उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
आरोपियों पर दर्ज होगा एक और मुकदमा
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि आरोपी अजय पांडेय ने कुछ लोगों की बगैर सहमति के ही ट्रस्ट में सदस्य के तौर पर उनका नाम शामिल कर लिया था। इसलिए अजय सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा जल्द ही दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रकरण में उप निबंधक कार्यालय सदर द्वितीय से संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस फर्जीवाड़े में जिस किसी की भी संलिप्तता उजागर होगी वह कानूनी कार्रवाई से बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें