फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सफाई अभियान पर पीएम मोदी का ट्वीट, लिखा- काशीवासियों के समर्पण भाव से मैं हूं अभिभूत

Wed, 10 Mar 2021 12:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

काशी में गंगा किनारे के 84 घाटों पर सफाई महा अभियान चलाया गया। इसके लिए 2000 से ज्यादा लोग श्रमदान में जुटे रहे। अपने संसदीय क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखने वाले काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महाअभियान पर भी संज्ञान लिया और सराहना की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया "मां गंगा की सेवा में काशीवासियों के समर्पण भाव ने एक बार फिर मुझे अभिभूत कर दिया। 84 घाटों पर चलाए गए महाअभियान में कई टन कचरा साफ किया गया। इस मुहिम में जुटे सभी अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजनों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं।"  

दरअसल, नवंबर 2014 में भी भाजपा महानगर की ओर से महाअभियान चलाकर 84 घाटों की सफाई की गई थी। उस दौरान पीएम मोदी ने अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर देशव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन

डीएम ने भी लिया महाअभियान में हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रथम चरण में संत रविदास घाट से राजघाट तक के 84 घाटों पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया। इस अभियान में जिले के कर्मचारियों समेत समाजसेवी और किन्नर समाज ने भी हिस्सा लिया।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में एक बार फिर नगर निगम ने सभी घाटों की सफाई का बीड़ा उठाया। इसके लिए डीएफओ को समन्वयक बनाया गया। नगर निगम ने एक सफाई सुपरवाइजर पर 10 सफाईकर्मियों का जिम्मा सौंपा गया। इसमें नगर निगम के 700 कर्मचारी व ग्रामीण क्षेत्र के 600 सफाईकर्मियों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के करीब 700 लोग सहभागी रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें