फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम मोदी 27 जून को मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान का करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर अल्पकालिक विस्तारकों की कार्यशाला में संगठनात्मक प्रशिक्षण देते हुए बूथ प्रबंधन का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने 27 जून को भोपाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए जाने वाले मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि सभी अल्पकालिक विस्तारक 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से देशभर के कार्यकर्ता भी जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान ही भाजपा की विजय रणनीति का केंद्र बिंदु है। आप सभी इस अभियान के केंद्र बिंदु हैं। प्रशिक्षण के बाद आप सभी अन्य प्रदेशों में पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि 27 जून को पीएम मोदी का उद्बोधन सुनने के बाद 28 जून से पांच जुलाई तक चुनावी प्रदेशों में आपको भेजा जाएगा। वहां बूथ स्तर पर कार्ययोजना, सरल एप और नमो एप की जानकारी देनी है। विस्तारक का कार्य वहां जाकर बूथ समिति का बेहतर निर्माण करना है। कहा कि विस्तारकों को बूथों का पिछले तीन चुनाव का डाटा इकट्ठा करना है। जातिगत समीकरण प्राप्त करना है। 100 घरों में जाकर सरकार के नौ साल की उपलब्धियां बतानी हैं। अध्यक्षता काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की। संचालन पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, संतोष पटेल, शशी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें