फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रशासन और वीडीए की कार्रवाई से नाराजगी, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा-सपा लड़ेगी किसानों के हक की लड़ाईवाराणसी। ट्रांसपोर्ट नगर योजना की जमीन अधिग्रहण के मामले में किसान प्रशासन और वीडीए की कार्रवाई से नाराज हैं। बृहस्पतिवार को बैरवन में किसान पंचायत में किसानों ने आरपार की चेतावनी दी। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा सपा किसानों की सभी लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी सिंह ने कहा कि विकास प्राधिकरण हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है। अपने हक के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शशि प्रताप सिंह ने किसानों की लडाई में अंजाम तक साथ देने की बात कही। किसान नेता विनय शंकर राय ने कहा कि बीते दस जून को जिलाधिकारी ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। बावजूद वीडीए ने भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया। किसानों ने निर्णय लिया कि 25 जून तक यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 26 जून को प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें