सुल्तानपुर की सविता दुबे ने कहा कि कंपनी में काम करने से आर्थिक मजबूती मिलेगी। यहां रोजगार के साथ कंपनी की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों को समझने का अवसर भी मिल रहा है। पीएम को सामने से पहली बार इतनी नजदीक से देखा। उषा देवी, कछवा बाजार, मिर्जापुर की ऊषा दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात करके खुशी हुई।
उन्होंने पूछा कैसा लग रहा है तो मैंने बताया कि माहौल अच्छा है। रेखा विश्वकर्मा, जंसा वाराणसी की रेखा विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर और उनसे बातचीत करके उत्साह बढ़ा है। जगदलपुर खुशबू कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात का अनुभव खुशी देने वाला रहा। कभी सोचा नहीं था इतने नजदीक से देखूंगी।
इसे भी पढ़ें; शौर्य का शो: महादेव की काशी में 20 लाख लोगों ने देखा एयर शो, तीन दिन में 37 लाख लोग पहुंचे; पीएम भी हुए शामिल
सोनभद्र की शीला देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री से साक्षात मुलाकात करके हम सभी गदगद और उत्साहित हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।