फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को धन्यवाद कहने पीएम मोदी अगले हफ्ते आएंगे काशी

Wed, 15 Mar 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे।  प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में ऐतिहासिक जीत और जनता के सहयोग के लिए आभार प्रकट करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के वाराणसी आने का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं है लेकिन इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। चर्चा है कि बुढ़वा मंगल वाले दिन 21 मार्च को प्रधानमंत्री  काशी की जनता के बीच आएंगे।

इसी दिन जनता के  साथ केसरिया होली और गुलाब की पंखुडि़यों की होली भी खेलेंगे। बता दें  कि वाराणसी की आठों सीटें भाजपा ने जीती हैं। सातवें चरण के चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और कई केंद्रीय मंत्री वाराणसी आए थे।
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि पूर्वांचल में भाजपा की शानदार जीत हुई।  चुनाव के पूर्व पीएम चार मार्च को यहां आए थे। उस दौरान बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन करने के बाद टाउनहाल में जनसभा को संबोधित किए थे।

उस दौरान भी काशी की जनता की खूब तारीफ की थी। इसके बाद अगले दिन पांच मार्च को पुलिस लाइन से निकले रोड शो में भी जनता का दर्शन किया। जनता ने भी उन्हें भरपूर प्यार दिया।

इसके बाद छह मार्च को पीएम रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री के जन्मस्थली पर गए और गढ़वाघाट आश्रम में जाकर गो सेवा की।
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम की अपील का पड़ा बड़ा असर

 रोहनिया की जनसभा से भी पीएम ने काशी की जनता से अपील की कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज को समाप्त करने का समय आ गया है। पीएम की इस अपील का असर इतना पड़ा कि यहां की जनता ने आठों सीट पीएम की झोली में डाल दी।

इस बात से खुश पीएम अपनी जनता का आभार जताने जल्द ही आएंगे। इसे लेकर पार्टी के भीतर तैयारियां चल रही हैं। यह कार्यक्रम कुछ देर के लिए होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें