फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बातः पीएम ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दी नकल न करने की सलाह

Sun, 29 Jan 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षार्थियों को नकल न करने की सलाह देते हुए परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

भाजपा महानगर की ओर से मन की बात कार्यक्रम रेडियों पर सुनने के लिए मलदहिया स्थित लाजपत नगर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। 
विज्ञापन

रेडियो के जरिए पीएम ने मन की बात में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की जयंती पर सभी को दो मिनट का मौन रखने को कहा। पुरस्कार पाने वाले सैनिकों को बधाई दी और हिम स्खलन में शहीद जवानों की मौत पर शोक जताया। 
विज्ञापन

पीएम ने बोर्ड परीक्षार्थियों से कहा कि परीक्षा से पहले छात्र, अभिभावक और अध्यापक सभी परेशान नजर आते हैं।
परीक्षा एक उत्सव है। इसे पूरे उत्साह और खुशियों के साथ मनाएं। परीक्षा को जो प्लेजर मानेगा वो पाएगा और जो प्रेशर मानेगा वो पछताएगा।
इसके अलावा छात्रों को परीक्षा के समय रिलेक्स रहने की सलाह दी। इससे सालों पुरानी बातें याद आ जाती हैं।
टेंशन में हम याद की गई चीजें भूल जाते हैं। आपके जीवन में खुद को साबित करने के बहुत से अवसर आएंगे।
जीवन ज्ञान से चलता है अंकों से नहीं। अंक का बोझ आपको सही दिशा में जाने से रोकता है। प्रतिस्पर्धा नहीं अनुस्पर्धा करिए।
अनुस्पर्धा के लिए आत्ममंथन और आत्मचिंतन करें।
सोनबरसा गांव स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात  सुनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें