वाराणसी एयरपोर्ट पर जापान के राजदूत सुजकी सतोशी और एयरपोर्ट निदेशक।
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आने से पहले वाराणसी सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो गई है। हर जगह पुलिस का पहरा है। पुलिस फ्लीट रिहर्सल में लगी हुई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आए थे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया था। पीएम आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और विश्वनाथ धाम घूमेंगे।
1583 करोड़ रुपये की योजनाओं की मिलेगी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को काशीवासियों को 1583 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। आठ महीने बाद प्रधानमंत्री 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे।