फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस आ रहे पीएम मोदी, जनसभा के लिए निमंत्रण कार्ड बंटना शुरू

Wed, 11 Jul 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राजातालाब में जनसभा, लोकार्पण-शिलान्यास, डीरेका में विशिष्टजनों से मुलाकात 14 को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 13वें दौरे पर आने वाले हैं। 14 और 15 जुलाई के प्रस्तावित काशी आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। 
विज्ञापन

राजातालाब और डीरेका स्थित कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां तेजी से मुकम्मल की जा रही हैं। सरकारी अमले के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगे हैं।

पीएम की जनसभा के लिए भाजपा की ओर से निमंत्रण कार्ड बांटने का काम बुधवार से शुरू कर दिया गया।   भाजपा पदाधिकारियों की मंगलवार को कई चरणों में हुई 18 बैठकों में जनसभा में अधिकाधिक भीड़ जुटाने की रणनीति बनी।

 

इस अभियान में विधानसभावार पदाधिकारियों को लगाया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि निमंत्रण बांटने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए महिला मोर्चा की पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। कार्ड वितरण के साथ ही जनसभा में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। निमंत्रण कार्ड पर विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास का ब्यौरा होगा। 

विज्ञापन

उधर, गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, कंचनपुर स्थित जिला कार्यालय और नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय में हुई बैठकों में तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, अब तक की प्रगति के बारे में पूछा गया।
 

 

प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बैठकों के बाद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि 12 से 14 तक चौराहों पर दो घंटे स्वच्छता अभियान चलेगा। 
 

 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उधर राजातालाब में जिलाध्यक्ष ने राजातालाब में पानी, पार्किगिं, स्वच्छता और मेडिकल कैंप की सुविधाओं का जायजा लिया। 

पीएम आगमन के पूर्व तीन दिन लगातार चलेगा स्वच्छता अभियान

- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को बेनियाबाग स्थित दशाश्वमेध जोन कार्यालय में बैठक कर नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल को निर्देश दिया कि पीएम आगमन को देखते हुए 12 से 14 तक तीन दिन लगातार स्वच्छता अभियान चलाएं। 

क्षेत्रीय पार्षदों से अपील की कि अपने क्षेत्र में सफाई सुनिश्चित कराएं। अभियान को सफल बनाने के लिए वाट्सएप ग्रुप बनवाया। इससे पार्षदों और निगम के अधिकारियों को जोड़ा गया। इस पर पार्षद अपने क्षेत्र में कूड़े और गंदगी की फोटो डालेंगे।

मोहल्लों में घरों से कूड़ा फेंकने वालों को चिह्ंित न करने, सफाईकर्मियों का जोनवार बीट निर्धारित न होने, फातमान और इंग्लिशिया लाइन कूड़ा घर के बाहर गंदगी पर  पर नाराजगी जताई। डिवाइडरों के किनारे कूड़े का उठान हर हाल में कराने को कहा।

इसके लिए सुपरवाइजरों पर शिकंजा कसने को कहा। कूड़ा उठान के बाद कूड़ा घरों के दरवाजे बंद करने को कहा।  113 गलियों में से बचे  निर्माण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही मौके की रिपोर्ट तलब की। जोनवार इनकी सूची तैयार कर एक ही दिन लोकार्पण करने को कहा। 
 

एसपीजी और एनएसजी ने बनारस में डाला डेरा

पीएम के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को भनारस में एसपीजी का छह सदस्यीय दल और एनएसजी कमांडो आ गए। इस बीच केंद्र और राज्य सरकार की खुफिया इकाइयों के अधिकारियों ने भी शहर में डेरा डाल कर सूचना संकलन और निगहबानी का काम शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को शहर आएंगे और 15 जुलाई को वापस नई दिल्ली रवाना होंगे। एसपीजी के अति विशिष्ट सुरक्षा घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री के ठहराव स्थल, कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के साथ ही बाबतपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर करेंगे।

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की जान को खतरा बताया गया था और उनका सुरक्षा घेरा और ज्यादा सशक्त बनाया गया है। प्रधानमंत्री शहर में एसपीजी के साथ ही एनएसजी कमांडो, इंटेलिजेंस एजेंसियों और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही पुलिस-पीएसी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस बार नक्सल प्रभावित जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली की निगहबानी भी खुफिया इकाइयों के जवान करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के दस हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। 

वीडीए की मॉडल सड़क का शिलान्यास करेंगे पीएम

4.85 करोड़ की लागत से बनने वाले वीडीए की मॉडल सड़क का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। इसके लिए तैयारी तेजी से चल रही है। यह सड़क एनएच-56 वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन से सिंधौरा मार्ग को जोड़ेगी।

काशी की यह पहली सीसी सड़क होगी, जिसे मॉडल के तौर पर तैयार किया जाएगा। एनएच-56 वाराणसी-जौनपुर मार्ग से सिंधौरा रोड पर यह सड़क नटिनियादाई मंदिर पर निकलेगा। लगभग 2.70 किलोमीटर बनने वाले इस सड़क का शिलान्यास 15 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस सड़क का पीएम से शिलान्यास के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। काम भी शुरू हो गया है। इसे मॉडल सीसी रोड बनाया जाएगा। वरुणापार के काफी घनी आबादी वाले क्षेत्र को इस सड़क का लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन

तीन जिलों के दौरे पर पीएम आएंगे 14 को

नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी 14 और 15 जुलाई को आजमगढ़, बनारस और मिर्जापुर के दौरे पर होंगे। 14 की सुबह आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के बाद दोपहर बाद राजातालाब में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान वे कई योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। इसके बाद डीरेका में विशिष्टजनों के साथ बातचीत के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

विशिष्टजनों की बैठक में 150 से 200 लोग रहेंगे। 15 की सुबह भाजपा के सेक्टर और मंडल संयोजकों के साथ बैठक करने के बाद मिर्जापुर रवाना हो जाएंगे। इसमें 400 से 500 प्रमुख कार्यकर्ता होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें