इंदिरा गांधी और राजनारायण
- फोटो : फाइल
राजनारायण को याद कर पीएम मोदी ने विपक्ष को भी संदेश देने की कोशिश की। एक तरफ जब कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के नेताओं की ओर से लगातार मोदी सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को लेकर हमले किए जा रहे हैं। पीएम मोदी का राजनारायण को अचानक वाराणसी आकर याद करना, उन हमलों का जवाब भी माना जा रहा है।
सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को दी NAMO वाली जर्सी
- फोटो : अमर उजाला
सफेद कुर्ता पायजामा और काले रंग की सदरी में गंजारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की परंपरा के अनुरूप हर हर महादेव... और नम: पार्वती पतये... के उदघोष के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी में कहा, आज फिर बनारस आवे क मौका मिलल हौ, जौन आनंद बनारस में मिलेला ओकर व्याख्या असंभव हौ...। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए कहा कि यह बस ईंट और कंक्रीट का मैदान नहीं, बल्कि भविष्य के भारत का भव्य प्रतीक बनेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है तो दूसरा स्थान मेरी काशी में है। शिव शक्ति के इस स्थान से शिव शक्ति के उस स्थान पर भारत के विजय की उन्होंने बधाई दी। पीएम ने कहा कि आज से एक महीने पहले ही चंद्रयान-3 चंद्रमा के शिवशक्ति प्वाइंट पर लैंड हुआ था।