फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड और फोर लेन की सौगात देंगे पीएम

Wed, 24 Jun 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को काशीवासियों को रिंग रोड और फोरलेन रोड की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद डीरेका में इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम की शुरुआत करेंगे। यहीं वे वाराणसी-सुल्तानपुर और वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग के फोरलेन की योजना का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया कि पीएम अपने तीन घंटे के व्यस्त कार्यक्रम में कई योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। पीएम के आगमन की तैयारियों के बाबत बीएचयू के ट्रामा सेंटर और डीरेका का निरीक्षण किए जाने के साथ ही, रायफल क्लब में अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मालूम हो कि डीरेका से बाबतपुर तक प्रधानमंत्री को ले जाने के लिए हेलीकाप्टर के अलावा सड़क

मार्ग का भी विकल्प जिला प्रशासन ने रखा है। सूर्यास्त के 15 मिनट पहले यदि हेलीकाप्टर नहीं उड़ा तो सड़क मार्ग से पीएम को जाना होगा। इसके लिए डीएम ने डीरेका से बाबतपुर तक की सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी है। इस सड़क के गड्ढों को भरने के साथ-साथ साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने का जिम्मा नगर निगम को दिया गया है। डीएम ने बताया कि पीएम के दौरे को देखते हुए 28 जून को शहर में 22 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें