फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Project: वाराणसी में रोपवे के निर्माण कार्य के लिए डीएम ने किया निरीक्षण, पिलर के स्थलों का लिया जायजा

Sat, 20 Aug 2022 11:57 PM IST
उत्पल कांत Dream Project: वाराणसी में रोपवे के निर्माण कार्य के लिए डीएम ने किया निरीक्षण, पिलर के स्थलों का लिया जायजा

सार

सुगम यातायात के लिए वाराणसी कैंट से गोदौलिया के बीच प्रस्तावित रोपवे के भूमिपूजन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 484 करोड़ के इस परियोजना को दिसंबर 2023 में पूरा किया जाना है। 
विज्ञापन
भारत माता मंदिर परिसर में डीएम के साथ अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में वाराणसी उनके ड्रीम प्रोजेक्ट रोपवे के पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने निरीक्षण किया। पहले चरण में कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक के निर्माण कार्य के लिए किए गए सर्वे के अनुसार परिसरों और स्थलों का मौके पर डीएम ने जायजा लिया। 484 करोड़ के इस परियोजना को दिसंबर 2023 में पूरा किया जाना है। 

विज्ञापन


डीएम ने वीडीए के टाउन प्लानर व एनएचएआई के फील्ड मैनेजर संग काशी विद्यापीठ परिसर में पड़ने वाले पिलर्स व भारत माता मंदिर परिसर में बनने वाले पिलर प्वाइंट का निरीक्षण किया। इसके बाद बगल की कॉलोनी, वसंत कन्या महाविद्यालय परिसर में पड़ने वाले पिलर के स्थलों का भी जायजा लिया।

संबंधित अधिकारियों को परियोजना की आगे की कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कैंट से गोदौलिया तक रोपवे का रूट प्रस्तावित है। पहले चरण में कैंट से रथयात्रा तक निर्माण होगा। इस रूट से बिजली के तार, भूमिगत पेयजल, टेलीफोन सहित अन्य लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। लाइन शिफ्टिंग के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके निर्माण होने से दूर दराज से आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट स्टेशन से यात्री सीधे गोदौलिया पहुंच जाएंगे। यहां से गंगा स्नान, बाबा का दर्शन और गंगा आरती आसानी से देख सकेंगे। रोपवे रूट पर 16 मीटर दायरा को नो कंस्ट्रक्शन जोन बनाया गया है। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि भगवान दास कालोनी के लोगों ने आपत्ति जताई है। सभी आपत्तियों का निस्तारण कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें