फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: संस्कृत विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों से करेंगे संवाद, तैयारियां अंतिम दौर में

Wed, 05 Jul 2023 11:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी छात्रों से संवाद करेंगे। परिसर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में होंगे।  संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी छात्रों से संवाद करेंगे। परिसर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बुधवार को समीक्षा की। निर्देश दिया कि बारिश होने पर परिसर में कहीं भी जलजमाव न हो। परिसर के इंटरलॉकिंग कार्य की समीक्षा कर उसके लेवल को भी जांचने का निर्देश दिया। ताकि कहीं भी ठोकर की स्थिति न बनें। कुलपति ने बताया कि प्रधानमंत्री ऐतिहासिक सरस्वती भवन पुस्तकालय की पांडुलिपियों को देखने के साथ ही विभिन्न देशों के विदेशी छात्रों से भी मिल सकते हैं। साथ ही कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री कर सकते हैं पाठ्यक्रम का लोकार्पण
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत वर्तमान सत्र से ही होगी। देश ही नहीं विदेश के छात्र भी संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। पहले चरण में 10 विषयों में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार हो चुका है और विशेषज्ञों ने ऑनलाइन परीक्षण के बाद इस पर अपनी मुहर भी लगा दी है। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र का लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पीएम मोदी के आगमन पर बंद रहेगा आगंतुक पास

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर आगंतुक पास भी बंद रहेगा। सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि पीएम के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें