फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday: वाराणसी में कल से सेवा पखवाड़े की शुरुआत, दो अक्तूबर तक भाजपा करेगी कई कार्यक्रम

Fri, 16 Sep 2022 05:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कल यानी 17 सितंबर को वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू होगा। 
विज्ञापन
पीएम मोदी का जन्मदिन कल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की वाराणसी महानगर इकाई की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू होगा। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े में 17 सितंबर को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें शहर उत्तरी विधानसभा की ओर से राज्य कर्मचारी कल्याण बीमा निगम पांडेयपुर, शहर दक्षिणी विधानसभा की ओर से आईएमए भवन लहुराबीर और कैंट विधानसभा की ओर से बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।

विज्ञापन


महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल को बनाया गया है। 17 सितंबर को नगर निगम के सामने शहीद उद्यान पार्क, सिगरा में मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।

शाम चार बजे से शुरू होने वाली मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी 19 सितंबर तक चलेगी। इसी प्रकार दो अक्तूबर तक अलग-अलग दिनों को पौधरोपण, कृत्रिम अंगों का वितरण, जल संरक्षण पर जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान समेत काई अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी में पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले लोगों ने की गंगा आरती, 72 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें