फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन के छह दिन पहले चला महासफाई अभियान, काशी में की गई सजावट

Thu, 11 Sep 2025 01:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके जन्मदिन की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा नेता जगह-जगह सफाई अभियान चला रहे हैं। मंदिरों के आसपास पर साज सज्जा की जा रही है।
विज्ञापन
खजुरी में सफाई करते मेयर अशोक तिवारी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और उनके जन्मदिन से पहले महासफाई अभियान चलाया जा रहा है। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अपना दल एस कार्यकर्ताओं के साथ सुसुवाही वार्ड के ग्राम–टड़िया नुआंव के हनुमान मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई। साथ ही लोगों को कूड़ा सही स्थान पर फेंकने और सफाई के लिए जागरूक किया। 

विज्ञापन


विधायक ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग डालने के बारे में लोगों को बताया। वहीं रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के जलालीपट्टी में भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने हनुमान मंदिर में सफाई की। 

मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने खजुरी वार्ड के पांडेयपुर चौराहा और यादव बस्ती में झाड़ू लगाई। पुलिस लाइन से ताज होटल तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिसमें मार्ग प्रकाश, अतिक्रमण, सड़कों की सफाई और हो रही सजावट को देखा। साथ ही कमियों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

पौधरोपण कर निकाली जागरूकता रैली
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को साकेत नगर के पार्क नंबर एक में सीआरपीएफ 95 बटालियन, सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम और मालवीय शिक्षा निकेतन की ओर से पौधारोपण के बाद स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव और कमांडेंट राजेश्वर बाला पुरकर ने पौधरोपण कर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी से आगे आकर सहभागिता करने का आह्वान किया। अभियान में पर्यावरण विद् अनिल कुमार सिंह, सुधीर सिंह, ललित बहादुर सिंह, राजीव पटेल, एसके पांडे शामिल रहे। 
विज्ञापन

व्यापारियों ने पीएम के नाम दिया बधाई पत्र
प्रधानमंत्री के आगमन से एक दिन पहले व्यापारियों ने उनके नाम संबोधित पत्रक भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि को सौंपा। महानगर उद्योग व्यापार समिति युवा मंच के अध्यक्ष सुजीत गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जीएसटी में छूट के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री का निर्णय उद्योग और व्यापार जगत के लिए अत्यंत राहतकारी है। इससे व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इस दौरान मोहित अग्रहरि, ज्ञानू गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, सत्यप्रकाश सर्राफ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें