पौधरोपण कर निकाली जागरूकता रैली
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को साकेत नगर के पार्क नंबर एक में सीआरपीएफ 95 बटालियन, सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम और मालवीय शिक्षा निकेतन की ओर से पौधारोपण के बाद स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव और कमांडेंट राजेश्वर बाला पुरकर ने पौधरोपण कर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी से आगे आकर सहभागिता करने का आह्वान किया। अभियान में पर्यावरण विद् अनिल कुमार सिंह, सुधीर सिंह, ललित बहादुर सिंह, राजीव पटेल, एसके पांडे शामिल रहे।
व्यापारियों ने पीएम के नाम दिया बधाई पत्र
प्रधानमंत्री के आगमन से एक दिन पहले व्यापारियों ने उनके नाम संबोधित पत्रक भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि को सौंपा। महानगर उद्योग व्यापार समिति युवा मंच के अध्यक्ष सुजीत गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जीएसटी में छूट के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री का निर्णय उद्योग और व्यापार जगत के लिए अत्यंत राहतकारी है। इससे व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इस दौरान मोहित अग्रहरि, ज्ञानू गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, सत्यप्रकाश सर्राफ मौजूद रहे।