फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का जन्मदिन: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विशेष अनुष्ठान, दीर्घायु होने की कामना की

Sat, 16 Sep 2023 03:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।  17 सितंबर को जन्मदिन से पहले शनिवार को वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष अनुष्ठान किया।  
विज्ञापन
वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विशेष अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वां जन्म दिवस रविवार (17 सितंबर) को है। इससे एक दिन वाराणसी शहर भर में कई आयोजन हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में विशेष अनुष्ठान कर पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ताओं ने गोदौलिया स्थित बड़ादेव मंदिर में बाबा का जलाभिषेक, यज्ञ, हवन और पूजन- अर्चन किया।

विज्ञापन


पीएम मोदी के दिर्घायु और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का आशीर्वाद मांगा। सभी के हाथों में पीएम मोदी का पोस्टर था।  एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आमजन को फल व मिष्ठान वितरण कर खुशी वयक्त किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, दीपक आर्या और ओम प्रकाश यादव बाबू समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें