सुबह 7 बजे के बाद कोई भी वाहन नहीं जाएगा हाथी बाजार
- चाइल्ड डेवलपमेंट स्कूल से कार्यक्रम स्थल की तरफ ड्यूटी में आए अधिकारियों, कर्मचारियों के वाहन के अलावा किसी भी प्रकार को वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
- खेवसीपुर अंडरपास से सुबह 7 बजे के बाद कोई भी बड़े वाहन हाथी बाजार की तरफ नहीं जाएंगे। भाऊपुर तिराहा से सुबह 7 बजे के बाद कोई भी बड़े वाहन हाथी बाजार की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- कालिकाधाम चौराहा से बस, चार पहिया वाहन पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे। कपसेठी रेलवे ओवरब्रिज प्रारंभ स्थल बाबतपुर की तरफ से जनसभा स्थल जाने वाले मार्ग पर कोई वाहन प्रवेश नहीं होगा।
कार्यक्रम स्थल में आने वाले जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कर्मचारियों के वाहनों का रूट
- विधानसभा कैंट, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, रोहनिया और सेवापुरी से कार्यक्रम के लिए आने वाली बसें (नीला रंग स्टीकर) व अन्य वाहन परमपुर अंडरपास (रिंग रोड) होकर जंसा चौराहा से बडौरा बाजार से कपसेठी चौराहा से दाहिने मुड़ कर रेलवे ओवरब्रिज से वैष्णवी लॉन, बाराडीह के सामने से पुनः दाहिने मुड़कर पार्किंग स्थल पी-01 (रघुनाथपुर पार्किंग जनसभा स्थल के सामने) में पार्क किए जाएंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पार्किंग से निकलकर सीधे रघुनाथपुर रेलवे क्राॅसिंग होकर व दाहिने मुड़ते हुए रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने से होकर कछवा-बाबतपुर मार्ग पर पहुंचकर अपने अपने गंतव्य को जाएंगे।
- विधानसभा अजगरा, पिंडरा और शिवपुर (वाया हरहुआ ओवरब्रिज) से कार्यक्रम के लिए आने वाली बसें (गुलाबी रंग स्टीकर) व अन्य वाहन बाबतपुर चौराहा से बाएं से बसनी तिराहा से बाएं बड़ागांव थाने के सामने से रामनगर मोड़ से दाहिने यूनियन बैंक तिराहा से बाएं बाईपास रोड होकर कालिकाधाम चौराहा से बाएं मुड़कर कोल्हुवाबीर बाबा मंदिर के सामने से होकर पी-02 (निहाला सिंह स्टेडियम व स्टेडियम के बगल बाग पार्किंग) में पार्क होंगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद पुनः उसी रास्ते कोल्हुवाबीर बाबा मंदिर के सामने से होकर कालिकाधाम चौराहा से दाहिने होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- राज्यपाल व मुख्यमंत्री की फ्लीट के वाहन पार्किंग स्थल पी-03 (सेवापुरी ब्लॉक के सामने) में पार्क किए जाएंगे।
- कार्यक्रम में आने वाले डिप्टी सीएम की फ्लीट व मंत्री, सासंद, विधायक व अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों के वीआईपी पास लगे हुए वाहन हरहुआ से बाबतपुर चौराहा से बाएं से बसनी तिराहा से बाएं बड़ागांव थाने के सामने से रामनगर मोड़ से दाहिने यूनियन बैंक तिराहा सें बाएं बाईपास रोड होकर कालिकाधाम चौराहा से बाएं मुड़कर कोल्हुवाबीर बाबा मंदिर के सामने से होकर पार्किंग स्थल पी-04 (सेवापुरी ब्लॉक के सामने स्थित मैदान) में पार्क किए जाएंगे।
- अधिकारियों के वाहन व दिव्यांगजन की 10 बसें (हरा रंग स्टीकर) पार्किंग स्थल पी-06 (सेवापुरी ब्लॉक के बगल डॉ0 अंबेडकर सामुदायिक भवन/एसवी पब्लिक स्कूल परिसर) में खड़ी होंगी।
- अधिकारियों, कर्मचारियों के वाहन (जनसभा की तरफ ड्यूटी करने वाले) परमपुर अंडरपास (रिंग रोड) होकर जंसा चौराहा से बडौरा बाजार से परमपुर-कपसेठी मार्ग पर स्थित चाइल्ड डेवलपमेंट स्कूल से दाहिने मुड़कर रघुनाथपुर रेलवे क्राॅसिंग पारकर कार्यक्रम स्थल के नजदीक स्थित पार्किंग स्थल पी-07 (पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसिला का मैदान) में पार्क किए जा सकेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पार्किंग से निकलकर सीधे रघुनाथपुर रेलवे क्राॅसिंग होकर व दाहिने मुड़ते हुए रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने से होकर कछवा-बाबतपुर मार्ग से जाएंगे।