फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल की, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में मंगलवार को कच्चीबाग निवासी आमिर जमाल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा ने बताया कि अंशुमान राजपूत ने ट्वीट कर शिकायत की थी कि आमिर जमाल अंसारी ने प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, एडीसीपी काशी जोन विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा कोविड महामारी के संबंध में सोशल मीडिया पर असत्य, अश्लील एवं आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले लोगों पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें