फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन से पहले दीपो से जगमग हुई काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर के काशी में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। बुधवार को दिन में स्वच्छता अभियान के साथ जहां साफ सफाई का संदेश दिया गया वहीं दीपोत्सव की तैयारियां भी चल रही हैं। इससे पहले बुधवार शाम को पीएम संसदीय कार्यालय पर दीपोत्सव कर पीएम के दीर्घायु की कामना की गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्त्रस्म में
बुधवार को स्वच्छता अभियान में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी प्रभारी सुनील ओझा ने शुल्टनकेश्वर मंदिर पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया जबकि सरकार के सभी मंत्रियों विधायक, पदाधिकारियों ने भी सफाई अभियान बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उधर काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने लंका बीएचयू गेट पर महामना मालवीय की प्रतिमा से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी सहित कई स्थानों पर नीलकंठ तिवारी ने चितरंजन पार्क सहित कई जगहों पर स्वच्छता अभियान में भाग लेकर युवाओं से इसके लिए आगे आने का आह्वान किया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में सरदार पटेल प्रतिमा, पांडेयपुर मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान में भाग लिया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कच्चा बाबा मंदिर चिराई गांव में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को इसके लिए आगे आने का आह्वान किया। उधर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शिवपुरवा वार्ड में स्वच्छता अभियान में भाग लिया जबकि एमएलसी अशोक धवन ने आदर्श विद्यालय महमूरगंज केदारनाथ सिंह ने नवाबगंज में अभियान में भागीदारी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज कटेगा केक, बटेंगी मिठाइयां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए लहुराबीर चौराहे के साथ ही कई जगहों पर केक कटेगा और लोगों में मिठाइयां भी बांटी जाएंगी। इसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई है। इसके अलावा भाजपा कार्यालय,पीएम संसदीय कार्यालय सहित अन्य जगहों पर भी दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें