फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रांसपोर्टर नगर योजना में 700 प्रतिशत तक बढ़ी प्लाॅट की दर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर योजना में प्लाॅट की दर वीडीए ने छह से सात सौ प्रतिशत तक बढ़ा दी है। इस योजना में शहर के ट्रांसपोर्टरों ने 5800 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से 2012 में प्लाॅट बुक कराया था। अब वीडीए ने इन प्लाॅटों की दरों को 35 से 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है। इस दर प्लॉट लेने को ट्रांसपोर्टर तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी तिवारी ने कहा कि जब प्लाॅट बुक कराया गया था तो नहीं मिला। नवंबर 2022 में इसी प्लाॅट की कीमत को 5800 रुपये से बढ़ाकर 13 से 15 हजार प्रति वर्ग मीटर किया गया था। इस पर भी हम तैयार नहीं हुए थे। अब दरों को और बढ़ा दिया गया है। सभी ट्रांसपोर्टरोंं ने तय किया है कि पुराने रेट पर प्लाॅट मिलेगा तभी लेंगे।
वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि इस योजना में बस टर्मिनल, दुकानें, पेट्रोल पंप, सीएनजी व इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सब-स्टेशन, धर्मकांटा, पुलिस चौकी, डिस्पेंसरी, ग्रीन एरिया, ग्रुप हाउसिंग आदि विकसित किए जाएंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़े कोल्ड स्टोरेज, एजेंसी, गोदाम, ऑफिस, फुटकर दुकानें, बैंक, पोस्ट आफिस, गेस्ट हाउस, ट्रकों की पार्किंग की व्यवस्था दी जाएगी। इसे देखते हुए रेट बढ़ा है। बाजार रेट से यह कम है। इसके अलावा समस्या समाधान के लिए वीडीए की ओर से हेल्प लाइन नंबर 7518102822 जारी किया गया है। इस पर फोन कर ट्रांसपोर्टर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें