बच्चे के घायल होने की जानकारी मिलते ही उसके दादा दुखी कश्यप उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। आभास की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां प्रतिभा कश्यप का रो-रोकर बुरा हाल है।
आभास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता राजेश कश्यप का पहले ही निधन हो चुका था। पिता की मौत के बाद परिवार किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था। ऐसे में घर के सबसे बड़े बेटे की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दीपावली पर जिस घर में खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। त्योहार की रात हुए इस हादसे ने पूरे गांव को भी झकझोर दिया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।