फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्मिता लीग में 9 अगस्त को खिलाड़ी दिखाएंगे हॉकी का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम एस्ट्रो टर्फ पर पहली बार अस्मिता हॉकी लीग खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के युवा एवं खेल विभाग और खेलो इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश हॉकी के तत्वावधान में 9 अगस्त को खेली जाएगी। इसमें सब जूनियर और जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस लीग में खेलने के लिए आठ अगस्त तक पंजीकरण कराया जा सकता है। इसमें खिलाड़ियों को पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आधार कार्ड और स्कूल आई कार्ड का फोटो कॉपी जमा करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी हॉकी कोच इदरीस अहमद से संपर्क कर हैं। हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अस्मिता हॉकी लीग वाराणसी के अलावा अयोध्या और हरदोई में होगी। पूरे भारत में 50 शहरों को हॉकी अस्मिता महिला सब जूनियर और जूनियर हॉकी लीग के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें