सनबीम स्कूल भगवानपुर की छात्रा गार्गी सरदार ने लखनऊ में हुई सीबीएसई ईस्ट जोन गर्ल्स स्विमिंग चैंपियनशिप में कुल पांच पदक जीते। इनमें चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। इन पदकों के साथ गार्गी ने राष्ट्रीय सीबीएसई तैराकी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। खेल प्रभारी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि यह चैंपियनशिप 18 से 20 जुलाई तक सेट एमआर जयपुरिया स्कूल कानपुर रोड, लखनऊ में हुई थी। गार्गी ने 50 मीटर और 200 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा, उन्होंने 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में भी रजत पदक जीते। 100 मीटर फ्री-स्टाइल में उन्हें कांस्य पदक मिला। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल की प्रधानाचार्य मौसमी भट्टाचार्य ने बधाई दी।