जिला जूडो संघ की ओर से शनिवार से कलर बेल्ट टेस्ट का शुभारंभ हुआ। बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाल लोढ़ान में दो दिवसीय टेस्ट में पहले दिन 20 बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। रविवार को सुबह 10 बजे से टेस्ट शुरू होगा। जूडो संघ के सचिव लाल कुमार के अनुसार खिलाड़ी कोच बीना कश्यप से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद