भारतीय कुश्ती संघ की ओर से राष्ट्रीय कुश्ती तमिलनाडु के सेलम में खेलने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ी बृहस्पतिवार देर शाम तमिलनाडु पहुंचकर पंजीकरण कराया। अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम में वाराणसी के चार खिलाड़ी हैं। इसमें खेलने के लिए यूपी टीम 24 फरवरी को रवाना हुई थी। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से एक मार्च तक खेली जाएगी। फ्रीस्टाइल 41 किलो में शिवम राजभर, 62 किलो में अंशु यादव, 75 किलो में लालू यादव जबकि ग्रीको रोमन 57 किलो में अमित यादव खेलेंगे। यूपी टीम के कोच केके यादव और दिव्यांश सिंह है।