यूपी प्रो हैंडबॉल लीग (यूपीप्रोएचएल) के लिए काशी किंग का प्रशक्षिण शिविर लोहता के केराकतपुर में वाराणसी पब्लिक स्कूल में लगेगा। इसमें काशी किंग के 14 सदस्य खिलाड़ी खेलेंगे। इसमें आइकॉनिक खिलाड़ी वाराणसी के मंडुवाडीह निवासी अनीश यादव काे ढाई लाख रुपये में काशी किंग ने खरीदा है। प्रतियोगिता 9 से 14 अप्रैल तक लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी केडी सिंह इंडोर स्टेडियम में खेली जाएगी। लीग प्रबंधक समिति के सदस्य और यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यकारिणी सचिव अमित पांडेय किशन ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।