सहारनपुर में आयोजित 69वीं माध्यमिक स्कूली खेल की राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल से के कुल 13 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीते। वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रविवार को केराकतपुर लोहता में स्वागत हुआ। खिलाड़ी सजोई अखाड़े पर कोच अजीत पाल के देखरेख में प्रशिक्षण लेते हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश सिंह निरंजन राजभर डॉ. राजेश पटेल मौजूद रहे।