फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए करेंगे कार्य : चारु चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि यह आयोग महिलाओं के हक के लिए मजबूत उम्मीद है। यह उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य कर रहा है। मेरा प्रयास रहेगा कि रोटरी के साथ मिलकर महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए कार्य किए जाएं। रोटरी क्लब मंडल (3120) के 42वें मंडलीय अधिवेशन अनुगूंज के अंतिम दिन रविवार को कैंटोमेंट स्थित एक होटल में बतौर मुख्य अतिथि यह बातें कहीं। पीडीजी मोहन पलेशा ने कहा कि आज हमारी वास्तविक ज़रूरतें सीमित हैं, लेकिन भौतिकतावादी जीवनशैली के प्रभाव में हमारी इच्छाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस दौरान मंडल के 95 क्लबों से आए 750 रोटेरियनों ने रोटरी क्लब मंडल (3120) के सत्र 2028 -29 के मंडलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी पीडीजी उत्तम कुमार अग्रवाल चुनाव के परिणाम की घोषणा की। मनकेश्वर नाथ पांडेय ने अपने प्रतिद्वंदी को 59 मतों से हराकर जीत दर्ज की। नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनकेश्वर नाथ पांडेय एवं फर्स्ट लेडी का सम्मान हुआ। वर्तमान मंडलाध्यक्ष डॉ़ आशुतोष अग्रवाल, पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। मेंटलिस्ट एवं मैजिशियन आकाशदीप सिंह ने शानदार एवं रोचक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन प्रशांत नागर एवं धन्यवाद ज्ञापन सीए अनिल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें