फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी सांसद खेल में 16 टीमों ने 1662 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
काशी सांसद खेलकूद के प्रतिभागी खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में शुक्रवार को विकास खंड आराजीलाइन और अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिताएं हुईं। अलग-अलग खेल मैदानों पर 16 टीमों के 1662 खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। आराजीलाइन के जगतपुर इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में 1247 एकल खिलाड़ियों और 11 टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं, अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता बीएचयू में हुई। 415 एकल खिलाड़ियों और चार टीमों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। रोहनिया के विधायक सुनील पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ आराजीलाइन क्षेत्र पंचायत के प्रतिनिधि प्रशासक महेंद्र पटेल भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें