फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक, ट्रेन पकड़ने के लिए 90 मिनट पहले पहुंचना होगा स्टेशन

Wed, 14 Apr 2021 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
special train - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना के कहर को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह सहित सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सभी स्टेशनों की सीमाओं को सील करते हुए सिर्फ एक ही द्वार से कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को 90 मिनट पहले ही स्टेशन आना होगा। बगैर मास्क के यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही आरटीपीसीआर जांच भी कराई जा रही है। पिछले साल कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन पकड़ने के लिए 90 मिनट पहले यात्रियों के आने का नियम बनाया था।

कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की प्लेटफार्म पर जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाती थी,  कोरोना संक्रमण कम होने पर यह व्यवस्था समाप्त हो गई थी। लेकिन, एक बार फिर संक्रमण बढ़ने पर रेलवे प्रशासन सचेत हो गया है। वहीं ट्रेन पकड़ने वालों को 90 मिनट पहले स्टेशन पर आना होगा।
विज्ञापन


जांच करने के बाद प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति होगी। कंफर्म टिकट वालों के अलावा अन्य लोगों को यात्रा की इजाजत नहीं होगी। वेटिंग टिकट वाले यात्री यदि ट्रेन में सवार मिले तो जुर्माना लेने के बाद उन्हें अगले ही स्टेशन पर उतार दिया जाएगा।  

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को थामने के लिए एक बार फिर से प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बगैर मास्क के यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और ट्रेन पकड़ने के लिए 90 मिनट पहले ही स्टेशन पर आना होगा।

इसके लिए सभी स्टेशनों को निर्देशित किया जा चुका है।  वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों की सीमाएं सील करते हुए स्टेशनों में केवल एकल प्रवेश द्वार से कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्टेशनों में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

जिला प्रशासन के सहयोग से स्टेशनों पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है 8 संदिग्ध यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें