पिंकी माली के गांव में घटना से हैरान लोग
- फोटो : अमर उजाला
पिंकी माली अपने पति के साथ
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर 2021 में हुई थी शादी
वह ढाई महीने पहले गांव घूमने आई थीं। पिंकी माली की शादी बस्ती जिले के सोविकर सैनी के साथ नवंबर 2021 में हुई थी। मुंबई में ही पिंकी का जन्म हुआ और उनकी पढ़ाई भी वहीं से हुई। गांव के लोगों का कहना है कि पिंकी मिलनसार और सहयोगी नेचर की थी। पिंकी दो बहनों और एक भाई में बीच की थी। प्रीति माली उनकी बड़ी बहन और करन माली उनका छोटा भाई है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है।