फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: हवा में टाउनशिप बनाने की योजना, धरातल पर उतरने का इंतजार, कहां तक पहुंचा नौ टाउनशिप का काम?

Sun, 03 Sep 2023 09:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वीडीए की तरफ से जिले में प्रस्तावित नौ टाउनशिप में चार हरहुआ-राजातालाब के रिंग रोड किनारे ग्रेटर बनारस के रूप में बसाई जानी है। मई में रिंगरोड किनारे एक हजार एकड़ में चारों टाउनशिप का निर्माण का प्रस्ताव बना था। शासन ने एक हजार करोड़ रुपये मंजूर भी किए हैं। लेकिन, प्रस्ताव शासन स्तर से ही लटका हुआ है।
विज्ञापन
रिंग रोड, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अब तक नौ टाउनशिप बनाने के प्रस्ताव बनाए गए, लेकिन एक भी धरातल पर नहीं उतर सका है। अब वर्ल्ड सिटी एक्सपो के साकार होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, जमीन अधिग्रहण की लंबी प्रक्रिया अभी पूरी होनी बाकी है।

विज्ञापन

जिले में 2021 से 2023 के बीच नौ टाउनशिप बनाने के प्रस्ताव बने हैं। इनमें से आठ परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनकी प्रगति कोई खास नहीं है। चार टाउनशिप बनाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी का इंतजार है। चार टाउनशिप को जमीन की दरकार है।

आठ परियोजनाओं को नहीं मिली जमीन
वीडीए की तरफ से जिले में प्रस्तावित नौ टाउनशिप में चार हरहुआ-राजातालाब के रिंग रोड किनारे ग्रेटर बनारस के रूप में बसाई जानी है। मई में रिंगरोड किनारे एक हजार एकड़ में चारों टाउनशिप का निर्माण का प्रस्ताव बना था। शासन ने एक हजार करोड़ रुपये मंजूर भी किए हैं। लेकिन, प्रस्ताव शासन स्तर से ही लटका हुआ है। इसी तरह बाबतपुर से हरहुआ और रिंग रोड किनारे ही पांच और इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव बना है। इनमें से वर्ल्ड सिटी एक्सपो, काशी द्वार, वैदिक सिटी, वरुणा विहार फेज एक और दो के लिए जमीन ही नहीं मिली है। वर्ल्ड सिटी एक्सपो के लिए आवास विकास परिषद जमीन अधिग्रहीत करने में जुटा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

रिंग रोड - फोटो : अमर उजाला
टाउनशिप से कम होगा शहर में भीड़ का दबाव
शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार के लिए वीडीए टाउनशिप योजना पर काम कर रहा है। इससे दूसरे जिलों या प्रदेश से आने वाले लोगों को शहर के बाहर ही सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। शहर से भीड़ भी शिफ्ट होगी। टाउनशिप में रोजगार परक परियोजनाएं भी शामिल की गई हैं।

एक नजर में
टाउनशिप क्षेत्रफल (एकड़ में) धनराशि (करोड़ में)

हरहुआ चौराहे के पास वर्ल्ड सिटी एक्सपो 245 3368
सारनाथ रिंग रोड के पास वैदिक सिटी 204 2070

एयरपोर्ट के पास काशी द्वार 903.49 4311
हरहुआ क्राॅसिंग के पास वरुणा विहार फेज एक 634.98 4014

हरहुआ क्राॅसिंग के पास वरुणा विहार फेज दो 706 4463
नोट-धनराशि जमीन की कीमत, सर्किल रेट, अधिग्रहण खर्च और परियोजना के निर्माण को मिलाकर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें