फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दिन में पिज्जा डिलिवरी, रात में उड़ा लेते थे बाइक, शातिर चोर दोस्त संग गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2023 02:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पुलिस की गिरफ्त में आया एक शख्स दिन में पिज्जा डिलिवर करता था लेकिन शाम ढलते ही उसका पेशा बदल जाता था। वह अपने दोस्त के साथ बाइक चोरी करता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पुलिस की गिरफ्त में आया एक शख्स दिन में पिज्जा डिलिवर करता था लेकिन शाम ढलते ही उसका पेशा बदल जाता था। दिन में यह पिज्जा डिलिवरी बॉय रेकी करता था और जब उसे कोई बाइक पसंद आ जाती थी तो दोस्त संग मिलकर रातों-रात उड़ा ले जाता था। दोनों को गिरफ्तार कर रविवार को मीडिया के सामने पेश किया। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 8 बाइक बरामद हुए।

विज्ञापन


लालपुर थाने में डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने बताया कि सुनील यादव निवासी जखनियां (गाजीपुर) ने एक मशहूर पिज्जा डिलीवरी कंपनी में काम करना शुरू किया। पिज्जा डिलीवरी के दौरान वह रेकी कर बाइकों को चिन्हित करता था। रात में उचित समय देख अपने साथी दीपक देव निवासी दिलदार नगर के साथ बाइक को चोरी कर लेता था।

शातिर दिमाग चोर ने इन बाइकों के नंबर प्लेट बदल देते थे और सुरक्षित स्थान पर रखकर ग्राहक की तलाश में जुट जाते थे। बाइक चोरी की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन्हें दबोचा। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

विज्ञापन
Trending Videos

उनकी निशानदेही पर अर्दली बाजार स्थित पिज्जा सेंटर के बेसमेंट से पांच बाइक और पांडेयपुर ओवरब्रीज के नीचे आईसीआईसीआई एटीएम के पास से तीन बाइक बरामद हुए। इनके पास से एक देसी तमंचा भी मिला। पूछताछ में बताया कि महंगे शौक को पूरा करने के लिए बाइकों की चोरी करते थे। 
विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोप में सात गिरफ्तार

डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र में एक बाइक के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। वहीं शिवपुर थाने से दो बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें शुभम सिंह पुत्र प्रेम सिंह और अभिषेक सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह शामिल है। खुलासे के दौरान एडीसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें