साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। चोलापुर पुलिस के मुताबिक घटना संदिग्ध है। हरिराम यादव मौके पर नहीं है। वहीं रतन कुमार का कार चालक और उसका दोस्त गहनी गांव से फरार है। तीनों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।