फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में कई बार आया, आज देखा अद्भुत नजाराः पीयूष गोयल

Sat, 24 Nov 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीयूष गोयल
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार की देश शाम बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। बाबा के दरबार में वो करीब 15 मिनट तक रहे। रेल मंत्री ने वैदिक रीति रिवाज से पूजा-पाठ किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे, लेकिन दोनों के बीच में मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि काशी तो कई बार आया, लेकिन आज पहली बार अद्भुत नजारा देखने को मिला। मैं यह आयोजन देखकर धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास हुए हैं। काशी का विकास पूरे देश को बल देगा। साथ ही कहा कि बनारस का कैंसर अस्पताल पूर्वी भारत की सेवा करने को तैयार है।

वहीं काशी के दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अहिल्याबाई घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट की सीढ़ियां श्रद्धालुओं से खचाखच भर गईं थीं। दशाश्वमेध घाट पर इंडिया गेट बनाकर अमर जवान ज्योति जलाई गई। शहीदों की याद में मास पर्यंत जलाए गए, आकाशदीपों का समापन 39 जीटीसी के जवानों ने शौर्य धुन बजाकर किया।
विज्ञापन


वहीं पं. चंद्रमौलि उपाध्याय के आचार्यत्व में गंगा का सविधि पूजन हुआ और फिर 21 ब्राह्मणों और 42 देव कन्याओं ने मिलकर महाआरती की। आरती के दौरान बज रहे डमरू और घंट घड़ियाल से माहौल भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

दीपों से जगमग घाटों ने मां गंगा का किया शृंगार

देव दीपावली पर काशी का नजारा - फोटो : amar ujala
काशी का सबसे बड़ा और विश्व प्रसिद्ध आयोजन देव दीपावली शुक्रवार को बहुत ही भव्यता के साथ मनाई गई। परंपराओं को जीवंत रखने वाली उत्सवधर्मी काशी में दोपहर बाद ही दीपोत्सव के लिए लाखों की भीड़ गंगा तट की तरफ चल पड़ी।

खास बात यह रही कि मां गंगा का दूसरा किनारा भी दीपों से सजाया गया। देश के अलग-अलग शहरों से जुड़ी परंपराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक भी घाटों पर बखूबी निखरी।

खिड़कियां घाट पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयोजन में शामिल हुए और वहां से नौका विहार कर सभी घाटों की सजावट को निहारा। उधर, दशाश्वमेध घाट पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, सिने अभिनेता अनिल कपूर और आरती के समय राज्यपाल भी पहुंच गए थे। जबकि शीतला घाट पर पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी देव दीपावली में शामिल हुईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें