जेसीबी से पाइपलाइन काटने से सारनाथ में सड़कों पर पानी बहने लगा। साथ ही क्षेत्र की जलापूर्ति भी बाधित हो गई। संग्रहालय के सामने सड़क खोदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान भूमिगत पेयजल पाइपलाइन को जेसीबी से कट गई। इससे घुरहूपुर, बरईपुर, गंज, बुद्धनगर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही। जलकल के प्रभारी सचिव ओपी सिंह ने बताया कि कार्यदायी एजेंसी को मरम्मत के लिए कहा गया है। एजेंसी के एरिया मैनेजर अशोक ने बताया कि मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। सुबह तक ठीक करा दिया जाएगा।