फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लापरवाही पर दो बीएलओ के मानदेय की होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कम वोटिंग वाले बूथों का निरीक्षण रविवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने किया। काम में लापरवाही पर डीएम ने दो बीएलओ से बीते चार माह के मानदेय रिकवरी का आदेश दिया। डीएम ने जूनियर हाईस्कूल बिरांव के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ ममता सिंह को वोटर लिस्ट क्रमांक 253 के निवासी भानु प्रताप के घर ले जाने को कहा। बीएलओ डीएम को लेकर दूसरे के घर पर चली गई। इससे नाराज डीएम ने बीते चार महीने का मानदेय रिकवरी करने का आदेश दिया। इसके अलावा डीएम ने प्राथमिक विद्यालय देईपुर के बूथ का निरीक्षण किया। यहां कार्य में लापरवाही मिलने पर बीएलओ मंजू देवी के चार माह के मानदेय की रिकवरी करने को कहा। डीएम ने बीएलओ से पूछा कि वोटिंग पर्सेंटेज को बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए। डोर-टू-डोर जाकर वोटरों से संवाद हुआ कि नहीं। संबंधित ईआरओ एसडीएम राजातालाब, एसडीएम पिंडरा से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें