फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में ये पहली बार हुआ: दुर्गा पंडाल में लगी पीएम और सीएम की तस्वीर, आयोजकों ने बताया क्यों की ये पहल?

Tue, 17 Oct 2023 01:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टाउनहाॅल में प्रतिपदा के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान हो जाती है। नौ दिनों तक माता का पूजन होता है। सोमवार को सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के महामंत्री तिलकराज मिश्र ने पंडाल में माता की प्रतिमा के सामने प्रधानमंत्री और काशी के सांसद मोदी के साथ ही सीएम योगी की तस्वीर लगाई।
विज्ञापन
काशी में ये पहली बार हुआ: दुर्गा पंडाल में लगी पीएम और सीएम की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाउनहॉल स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी लगाई गई है। काशी में ऐसा पहली बार हुआ। आयोजकों का कहना है कि स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से यह पहल हुई है। पीएम, सीएम स्वच्छता के साथ ही सनातन का प्रचार कर रहे हैं।

टाउनहाॅल में प्रतिपदा के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान हो जाती है। नौ दिनों तक माता का पूजन होता है। सोमवार को सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के महामंत्री तिलकराज मिश्र ने पंडाल में माता की प्रतिमा के सामने प्रधानमंत्री और काशी के सांसद मोदी के साथ ही सीएम योगी की तस्वीर लगाई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस तरह से देश में स्वच्छता का संदेश दिया था, उसी तरह काशी के सांसद ने भी बनारस से पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता के प्रहरी और काशी के सांसद के रूप में उनकी तस्वीर लगाई गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर हैं, इसलिए उनकी भी तस्वीर लगाई है। इस बार पंडाल के माध्यम से श्रद्धालुओं को ग्रीन काशी-क्लीन काशी का संदेश दिया जा रहा है।

आठ साल बाद स्थापित हुई प्रतिमा

इस बार आठ साल के बाद टाउनहाॅल में मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित हुई है। अन्याय प्रतिकार यात्रा में बवाल के बाद से प्रतिमा स्थापित नहीं की जा रही थी। अब राज्य सरकार ने बवाल के आरोपियों से मुकदमा वापस ले लिया। इस मामले में पंडाल से जुड़े पदाधिकारी भी नामजद थे।

नगर निगम ने दिया था संदेश

 

पूजा समितियों के साथ बैठक में नगर निगम ने कहा था कि पीएम-सीएम की तस्वीर लगाई जाए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि बाद में नगर निगम प्रशासन मुकर गया था। अब पंडालों में तस्वीर लगने से मंशा साफ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें