वाराणसी में बुधवार को बीएचयू के दृश्य कला संकाय में लगेंं प्रर्दशनी को देखते छात्र । संवाद
बीएचयू के दृश्यकला संकाय के अहिवासी कला वीथिका में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को हुआ। गुजरात के वरिष्ठ छायाकार मनन ठाकर ने प्रदर्शनी में देश के विभिन्न प्रांतों में आयोजित होने मेले, त्योहार से जुड़ी तस्वीरों को लगाया है। संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने प्रदर्शनी की सराहना की। बीएचयू में 12 दिसंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन दृश्य कला संकाय की प्रमुख प्रोफेसर उत्तमा दीक्षित, फोटोग्राफर डॉ. गौतम चक्रवर्ती, वरिष्ठ छायाकार बिनय रावल ने किया। कला दीर्घा संयोजक डॉ. सुरेश जांगिड़ ने प्रदर्शनी का परिचय प्राप्त किया। प्रो. उत्तमा ने कहा कि किसी ने सच ही कहा है कि चेहरे से व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी अनेक बातों का पता चलता है। इस दौरान अजय उपासनी, डॉ. आशीष गुप्ता, कृष्णा सिंह, सुरेश नायर मौजूद रहे।