फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: श्रमिकों से भरी पिकअप पलटी, चार महिलाओं समेत किशोर की मौत, कई घायल

Mon, 16 Dec 2019 12:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
श्रमिकों से भरी पिकअप पलटी। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में श्रमिकों से भरी पिकअप पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। मृतकों में चार महिलाएं और एक किशोर शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
जानकारी के अनुसार, वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस और आहोपुर गांव से श्रमिक रामगढ़ खैरा(मिर्जापुर) में मिर्च तोड़ाई के लिए जा रहे थे। इसमें करीब 40 महिलाएं और बच्चे सवार थे। रास्ते में जाते समय हरसोस से 22 किमी दूर मिर्जापुर के पास तिलंगा(वाराणसी) में खंभे से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में बवना देवी(56) पत्नी बेचन प्रसाद, सुनरा देवी(56) पत्नी हीरा, जतना पटेल(65) प्रसिद्धि, आशीष(13) पुत्र राजनाथ और फूलकुमारी(65) की मौत हो गई। वहीं दर्जनों महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुन मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। जिन्होंने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला।

4 of 5
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिन्नी में इलाज के लिए भेज दिया।  कई लोगों की गभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद जिन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया, उनमें से सुनरा देवी और जतना पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है, गंभीर रूप से घायलों में बेबी, सुमन, उजाला, नीलम, परसिद्धी, जतना, बुक्की और सरिता शामिल हैं। वहीं साथ में चार लड़कियां भी हादसे में घायल हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें