फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइकिल सवार को बचाने में पलटी पिकअप, शिव चर्चा में जा रहीं 22 महिलाएं समेत 26 घायल; नहीं मिली एंबुलेंस

Mon, 25 May 2026 01:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शिव चर्चा में जा रहीं 22 महिलाओं समेत 26 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे घायल सड़क पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दाैरान घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident News: गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के उचौरी गांव के पास सोमवार को कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में महिलाओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चार पुरुष और करीब 22 महिलाएं घायल हो गईं। इनमें सुदर्शन और रामदरस की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन




हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। एंबुलेंस समय से नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोग घायलों को बाइक और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाते रहे, जबकि कई घायल सड़क किनारे दर्द से कराहते रहे। आसपास के ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से ले गए अस्पताल

कासिमाबाद थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि पिकअप में सवार महिलाएं शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। उचौरी गांव के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में सुदर्शन, रामदरस, गणेश, राजेश्वरी, राजदुलारी, बेरी, सुकुतरी, रजनी और शनिचरी समेत दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप में करीब 26 लोग सवार थे। दुर्घटना में सभी को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें