फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट 2017: छात्रों को भाया पेपर, बस फिजिक्स ने उलझाया

Sun, 07 May 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
25 केंद्रों पर हुआ नीट, 90 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए रविवार को वाराणसी के 25 केंद्रों पर नीट (नेशनल एलिजबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय बीएचयू की देखरेख में हुई। इस बार फिजिक्स के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया वहीं बायोलॉजी आसान रही।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों की निगरानी में केवी बीएचयू, सीएचएस, संत अतुलानंद सहित अन्य केंद्रों पर पंजीकृत 18 हजार में से 90 प्रतिशत से अधिक छात्र उपस्थित रहे।

सीबीएसई की ओर से कराई गई इस परीक्षा को लेकर जारी निर्देशों के अनुसार ड्रेस कोड के साथ ही बड़े बटन की शर्ट-टीर्शट, फुल शर्ट, जूता आदि पहनकर आने पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के गेट पर तलाशी के दौरान केवल प्रवेश पत्र लेकर ही अंदर जाने दिया गया, कमरे में परीक्षार्थियों को पेन दिए गए।

परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि फिजिक्स के सवाल कठिन रहे, जिसमें रेडिऐशन, इलेक्ट्रिसिटी, मैकेनिककल प्रापर्टीज आदि शामिल रहे जबकि बायोलॉजी के सवाल आसान रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें