फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नीट में फिजिक्स, केमिस्ट्री के सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तीस केंद्रों पर बीस हजार छात्रों ने दी परीक्षा
परीक्षा छूटने के बाद शहर के कई इलाकों में लगा जाम
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार को शहर में बने तीस केंद्रों पर कराई गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2023 में करीब बीस हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। वाराणसी और आसपास के जिलों से आए परीक्षार्थियों के अनुसार बायोलॉजी के मुकाबले फिजिक्स, केमिस्ट्री के सवाल थोड़े कठिन रहे, इस वजह से उसको हल करने में समय अधिक लग गया।
विज्ञापन

एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से दोपहर 2 से 5:20 बजे तक कराई जाने वाली परीक्षा के लिए 20203 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोपहर 12 बजे अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंच गए। यहां कैमरे की निगरानी और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रवेशपत्र की जांच सहित अन्य जांच के बाद उन्हें अंदर कमरे में जाने दिया गया। पर्यवेक्षकों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाम को परीक्षा छूटने के बाद लंका, चेतगंज, जेल रोड शिवपुर सहित कई रास्तों पर जाम लग गया। पुलिस को जाम छुड़ाने में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन



परीक्षा की तैयारी थी। बायोलॉजी के सवाल तो आसान थे लेकिन फिजिक्स, केमिस्ट्री के कई सवाल बहुत कठिन थे। - आकाश विश्वकर्मा, बाबतपुर


पेपर बहुत अच्छा रहा। सभी सवालों के जवाब दिए हैं। थोड़ी सी केमिस्ट्री से जुड़े सवालों को हल करने में ज्यादा समय लग गया। - सृष्टि पांडेय, लंका

बायोलॉजी संवर्ग के सवाल आसान थे, हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। फिजिक्स, केमिस्ट्री में थोड़ा समय अधिक लग गया। - मारिया, दालमंडी


कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। तुलनात्मक बात करें तो बायोलॉजी से जुड़े सवाल बहुत आसान थे। - अमित कुमार पटेल, मोहनसराय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें