फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑनलाइन मानचित्रों का होगा भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की ओर से सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ऑनलाइन मानचित्रों को स्वीकृत करने के पूर्व उसका भौतिक सत्यापन करें। इस दौरान निर्माणकर्ता की ओर से दाखिल मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कार्य कराया जा रहा हो, इस बात का ध्यान रखें। अवैध निर्माण कराने वालों पर प्रवर्तन की कार्रवाई करें। साथ ही अधिक से अधिक जांच कर अवैध निर्माण रोकें। शहर के सुनियोजित विकास पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। ऑनलाइन मानचित्रों के निस्तारण में भी देरी न हो इस बात का ध्यान रखा जाए। जोनल अधिकारियों की ओर से इसकी हर सप्ताह समीक्षा की जाए। फील्ड कर्मचारियों से अवैध निर्माण की कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करें। उनकी जवाबदेही और जवाबदेही तय की जाए। काम न करने वाले अवर अभियंताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें